फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard's footprint showed, panic in villages

तेंदुआ का पद चिह्न दिखा, गांवों में दहशत

Fri, 21 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard's footprint showed, panic in villages
मठिया प्रसिद्ध तिवारी के हरपुर गांव के पास तेंदुआ के पद चिन्ह की पहचान करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : KUSHINAGAR
तेंदुआ का पद चिह्न दिखा, गांवों में दहशत
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार रात गांव के पास देखा गया तेंदुआ
- खेतों में मिले पैरों के निशान, वनकर्मी कर रहे जांच
पडरौना। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ नजर आने से दहशत फैल गई है। रविवार सुबह तेंदुआ निकलने की सूचना पाकर वनकर्मियों ने क्षेत्र में कॉबिंग शुरू कर दी। गांव के बाहर खेत में तेंदुआ के पैरों के निशान मिले हैं। इसलिए गांव के लोगों को सजग रहने के लिए कहा गया है।

मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के अंबुज तिवारी बृहस्पतिवार की पडरौना से रात नौ बजे घर वापस आ रहे थे। उन्होंने गांव के बाहर नहर के पास एक तेंदुआ देखा। इसके बाद वह गांव में चले गए। उन्होंने गांव के लोगों को तेंदुआ की जानकारी दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी सूचना पाकर शुक्रवार सुबह गांव में वन दरोगा रामध्यान पांडेय वनकर्मियों के साथ पहुंचे। वनकर्मियों ने खेतों में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। नहर के पास खेत में पद चिह्न मिले, जिससे तेंदुआ के आने की पुष्टि हुई। इसलिए वनकर्मियों ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी। खेतों की तरफ जाने से मना कर दिया। सुबह से ही खेतों में वनकर्मी तेंदुआ की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया की तेंदुआ का पद चिह्न मिला है, उसकी खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को सजग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed