{"_id":"62eac67c2a416e614f61299a","slug":"lenaden-kee-baat-ka-odiyo-vaayaral-daroga-lain-haajir-kushinagar-news-gkp445947843","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लेनदेन से जुड़ी बातचीत का आडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लेनदेन से जुड़ी बातचीत का आडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर
Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। दूसरी तरफ से बोल रहा शख्स दरोगा से कह रहा है कि साहब बात हुई है। वह पांच सौ और एक हजार रुपये देने को कह रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाने में तैनात दरोगा के लेनदेन से जुड़ी बातचीत का ऑडियो बुधवार देर शाम को वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी धवल जायसवाल ने दरोगा रामेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। दूसरी तरफ से बोल रहा शख्स दरोगा से कह रहा है कि साहब बात हुई है। वह पांच सौ और एक हजार रुपये देने को कह रहा है। समझाने पर बता रहा कि हत्या का मामला थोड़े ही है।
विज्ञापन
इस पर दरोगा कह रहे कि आराम से बात कर लीजिए। उसका काम हो जाएगा। तब वह शख्स कहता है कि आज शाम को बात करूंगा। एक मिनट का यह ऑडियो एक माह पूर्व गांव लुअठहां में आयोजित विशेष प्रार्थनासभा से जुड़े मुकदमे से नाम हटाने की बातचीत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा रामेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।