फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lekhpal absent in sampoorna samadhan diwas, suspend

Kushinagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुुंचीं लेखपाल, निलंबित

Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
lekhpal absent in sampoorna samadhan diwas, suspend
खड्डा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायत सुनते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुुंचीं लेखपाल, निलंबित
विज्ञापन

- हाटा सहित जिले के सभी तहसीलों में सुनी गईं फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा और एसपी रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अनुपस्थित रहने के कारण महिला लेखपाल रंजू यादव को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। यहां 53 मामले आए। छह मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें कुल 55 मामले आए मौके पर पांच मामलों का निस्तारण हुआ। राजस्व के 36, पुलिस के 13,विकास के तीन, अन्य तीन मामले थे।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के एनएच 730 का चार वर्षों से अधूरा निर्माण के चलते गिट्टी जगह जगह उखड़ने और धूल से हो रही परेशानी की शिकायत की गई। विश्वजीत सिंह, गोलू मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह, रामजन्म गुप्ता, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद सुलेमान, उपेंद्र राव सहित अन्य लोगों शिकायत पत्र देकर समस्या को जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज तहसील सभागर में एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इसमें कुल 29 मामले आए। इनमें राजस्व के 14, पुलिस के पांच, विकास से तीन, अन्य विभाग के सात मामले आए। दो मामलों को मौके पर निस्तारण किया गया। चखनी दुखी मिश्र निवासी सिंधु देवी पत्नी राकेश कुमार एक साल की बेटी के साथ फरियाद लेकर पहुंची। आरोप लगाया कि पति और उसके परिवारिजन प्रताड़ित करते हैं। उपस्थित अधिकारियों ने स्थानीय थाने को तत्काल कारवाई के निर्देश दिए। कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसया में 51 मामले आए इसमें एक निस्तारण हुआ।
खड्डा में डीएम ने सुनी फरियाद
पडरौना/खड्डा। खड्डा तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनके सामने 73 मामले आए। सात मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष मामलों को डीएम ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

डीएम के सामने रामपुर गोनहा के ग्रामीणों ने बताया कि गाव का चकबंदी प्रक्रिया काफी समय से लंबित है। इसको जल्द पूरा करने की मांग की। खड्डा-पनियहवा मार्ग निर्माण में चौड़ाई मानक के अनुरूप नहीं रखने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed