फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Legal awareness helpful in rule of law: ADJ

कानून के शासन में विधिक जागरूकता सहायक : एडीजे

Fri, 06 Sep 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Legal awareness helpful in rule of law: ADJ
पडरौना। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को कसया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को निशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। इससे कानून के शासन की स्थापना की दिशा में प्रगति होती है।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने बताया कि विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कानून के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ती है। पहले विधिक रूप से साक्षर होने का अर्थ था कानूनी दस्तावेजों, विचारों, कानून आदि को लिखने और पढ़ने की की क्षमता। उन्होंने कहा कि न्याय विभाग ने डिजाइनिंग इनोवेटिव साॅल्यूशंस एंड होलिस्टिक अप्रोच स्कीम, विधिक साक्षरता और विधिक जागरूकता कार्यक्रम नाम से योजना तैयार की है। इसमें एक बहु-हितधारक, प्रगतिशील और परिवर्तनकारी दृष्टिकोण की परिकल्पना की गई है। इसमें नवीन विचारों, उपकरणों और सरलीकृत कार्यप्रणाली को एकीकृत किया गया है। यह कमजोर वर्गों को कानूनी अधिकारों, हकदारियों और प्रासंगिक कानूनों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। इस विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार पांडेय, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed