{"_id":"667f3b887342a1584907ae24","slug":"leaseholders-agreed-to-sdms-assurance-and-broke-their-fast-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119015-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम के आश्वासन पर माने पट्टाधारक, अनशन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम के आश्वासन पर माने पट्टाधारक, अनशन तोड़ा
Sat, 29 Jun 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा तहसील क्षेत्र के गांव नरकहवा में प्राथमिक विद्यालय के समीप पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए तीन दिन से अनशन पर बैठे नौ पट्टाधारकों ने एसडीएम के आश्वासन पर शुक्रवार को अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम ऋषभ पुंडीर 15 जुलाई तक न्यायिक प्रक्रिया से कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया।
पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर नरकहवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप नौ पट्टाधारक बुधवार की सुबह आमरण अनशन पर बैठ गए तो वहीं उनके समर्थन में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष भी अनशन स्थल पर बैठे रहे। बृहस्पतिवार की दोपहर दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से मान-मनौवल शुरु किया गया। बृहस्पतिवार की देर रात तक पट्टाधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला मुख्यालय पर एडीएम वैभव मिश्रा ने चकबंदी विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर बातचीत कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। शुक्रवार की दोपहर पुनः तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एसडीएम ऋषभ पुंडीर व नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार तथा एसओ हनुमानगंज अजय पटेल मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने 15 जुलाई तक न्यायिक प्रक्रिया के तहत पट्टाधारकों को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर आमरण अनशन को समाप्त करा दिया। इस दौरान एसआई अखिलेश यादव, रामसिंह, लेखपाल राजेश गुप्ता, रमाकांत भारती, रामप्रवेश यादव, मोती कुशवाहा, ताहिर अंसारी, रामजीत मुसहर, रामदास पासवान आदि मौजूद रहे।