फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laughing-playing family ruined by Haider's death

लबनिया चौराहा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मौत

Tue, 31 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Laughing-playing family ruined by Haider's death
हैदर की मौत से उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के महुअवा कारखाना के निवासी थे हैदर
पटहेरवा के लबनिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। सलेमगढ़ टोल प्लाजा से ड्यूटी कर वापस आ रहे एक बाइक सवार हैदर की सड़क हादसे में मौत से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के महुअवा कारखाना गांव के निवासी हैदर अली (40) सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सुरक्षाकर्मी का कार्य करते थे। सोमवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह अपना कार्य समाप्त करके घर आ रहे थे। अभी पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहा स्थित फोरलेन तक पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर गिरे हैदर के हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। उनके पीठ और सिर में गंभीर चोटें आईं। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने उन्हें पहले तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाई, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि हाटा के पास उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। हैदर की पांच नाबालिग संतानें हैं, जबकि पिता दिव्यांग हैं। मौके पर पहुंचे हियुवा के संयोजक चंद्रप्रकाश यादव चमन और भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने एसडीएम से वार्ता करके पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात की। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed