{"_id":"6a7cca512ebd07abbd0de97b","slug":"latwa-bahadurpur-road-to-become-two-lane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165641-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लतवा-बहादुरपुर मार्ग अब होगा टू लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लतवा-बहादुरपुर मार्ग अब होगा टू लेन
विज्ञापन
पडरौना। मुख्य मार्गों पर बढ़ते वाहनों के दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने लतवा-बहादुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सेवरही से चखनी मिश्र वाया दोमाठ होते हुए सलेमगढ़ के पास एनएच-28 तक जाने वाले मार्ग को 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेवरही कस्बे से चखनी मिश्र वाया दोमाठ होते हुए सलेमगढ़ के पास एनएच-28 को जोड़ने वाला लतवा-बहादुरपुर मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से आसपास के लोग सेवरही कस्बे में बाजार करने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय और विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक आवागमन करते हैं।
इस मार्ग के जरिए तमकुहीराज गए बिना सीधे सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास एनएच-28 पर पहुंचा जा सकता है। यहां से बिहार की ओर जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलती है। सड़क संकरी होने के कारण कम दूरी होने के बावजूद लोगों को सेवरही से बिहार जाने के लिए तमकुहीराज होकर करीब सात से आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों की इस समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। इस कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एई राहुल सोनी ने बताया कि सेवरही से चखनी मिश्र वाया दोमाठ होते हुए सलेमगढ़ के पास एनएच-28 को जोड़ने वाले लतवा-बहादुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।