{"_id":"691e2c23995fb798da095a0e","slug":"latake-taar-ne-le-lee-jaan-esadeeo-ne-kaha-bheja-gaya-hai-prastaav-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149235-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लटके तार ने ले ली जान, एसडीओ ने कहा- भेजा गया है प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लटके तार ने ले ली जान, एसडीओ ने कहा- भेजा गया है प्रस्ताव
Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। आबादी क्षेत्र में ढीले हाईटेंशन तार दुर्घटना को दावत दे रहे है। यह क्षेत्र के गांव सेंदुआर के टोला तेलिनिया में मंगलवार को देखने को मिला। महेन्द्र निषाद सामान उतारते समय करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के बगल से हाईटेंशन तार काफी लटका हुआ है। विभाग के कर्मचारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा है।
सुकरौली बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि पुराना पोल व तार होने के कारण पोल की दूरी 80 से 90 मीटर की बनी हुई है। इसके चलते वहां तार हल्का लटका हुआ है। अब नया पोल जो लग रहा है। उसकी दूरी 50 से 60 मीटर की है। पुराने लगे पोल जहां तार लटका हुआ है उसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।