फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lalkuan-Kolkata Weekly Express will run again from J, passengers will get convenience

Kushinagar News: आज से फिर चलेगी लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक एक्स., यात्रियों को होगी सहूलियत

Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Kolkata Weekly Express will run again from J, passengers will get convenience
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चार सितंबर से 10 फेरा के लिए लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन पुन: शुरू होगा। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के संचालन समय का विस्तार होने से क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों में आवागमन में सहूलियत होगी। इस ट्रेन के संचालन से दशहरा, दीवाली एवं छठ त्योहारों पर घर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआं से चार सितंबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और कोलकाता से छह सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिए संचालित होगी। इसके लिए रेलवे की तरफ से समय सारणी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चार सितंबर से 13 नवंबर तक लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से चलकर भोजीपुरा, पीलीभीत, गोंडा के रास्ते गोरखपुर होकर कप्तानगंज 3:02 बजे पहुंचेगी। वापसी के दौरान 05059 कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी छह सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 5 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान और थावे के रास्ते तमकुही रोड 23:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed