फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lalkuan Express will not run for one day in October and four days in November.

Kushinagar News: अक्तूबर में एक दिन और नवंबर में चार दिन नहीं चलेगी लालकुआं एक्सप्रेस

Thu, 18 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan Express will not run for one day in October and four days in November.
पडरौना। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग समेत अन्य निर्माण कार्य शुरू है। इसको लेकर हावड़ा से लालकुआं के लिए 31 अक्तूबर व 14 नवंबर और लालकुआं से एक व 15 नवंबर को लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। यात्रियों को इस दौरान यात्रा को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे की तरफ से समय सारणी जारी कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की तरफ से रेल परिचालन की सुगमता के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग केबिन के कमीशनिंग में प्री-नान इंटरलॉक/इंटरलॉक कार्य होने हैं। इसको लेकर हावड़ा से 31 अक्तूबर व 14 नवंबर को चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed