फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lakshmi burnt to death by her step son murdered while sleeping

Kushinagar News: सौतेले बेटे ने दी लक्ष्मी को मुखाग्नि, सोते समय कर दी गई थी हत्या

Fri, 28 Apr 2023 05:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गंगुआ बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगुआ बाजार। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को मृतका के मामा प्रमोद बेलदार और भाई सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मायके वालों को सौंपने लगी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को लेने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन
Lakshmi burnt to death by her step son murdered while sleeping
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज कस्बे के बार्ड नंबर-एक मस्जिद गली की रहने वाली लक्ष्मी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि सौतन मैना (दयाशंकर की पहली पत्नी) के 14 वर्षीय मूक बधिर बेटे रोहन ने दी। बुधवार की रात में लक्ष्मी की घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


तमकुहीराज कस्बा स्थित लक्ष्मी का शव बृहस्पतिवार की सुबह मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रात में दस बजे के आसपास आई तो हत्या की बात स्पष्ट हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को मृतका के मामा प्रमोद बेलदार और भाई सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मायके वालों को सौंपने लगी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को लेने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई व घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed