फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Labourer dies in road accident in Hyderabad, outcry erupts

Kushinagar News: हैदराबाद में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मची चीख-पुकार

Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies in road accident in Hyderabad, outcry erupts
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटहेरिया आबादकारी गांव निवासी युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पटहेरिया आबादकारी गांव निवासी 30 वर्षीय रुस्तम अंसारी पुत्र हाफिज अंसारी रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद में मजदूरी करने गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपने साथी सिकन्दर के साथ बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि रुस्तम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। चार छोटे-छोटे बच्चों को देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि रुस्तम मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक रुस्तम मिलनसार और मेहनती स्वभाव का व्यक्ति था। गांव में किसी को भी उसके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा था। शव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed