{"_id":"65f20a09a5fb6847a703fcf4","slug":"laborers-body-found-in-canal-suspicion-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-114081-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में मिली मजदूर की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में मिली मजदूर की लाश, हत्या की आशंका
Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के बंधू टोला में बुधवार की सुबह नहर के फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिला। वह सुकरौली बैंक में काम निपटाने के बाद मंगलवार को गोरखपुर के लिए निकला था। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 निवासी 45 वर्षीय होरिल गोरखपुर के एक ढाबे पर रहता था। वह कुछ दिन पहले घर आया था। मंगलवार को पत्नी के साथ सुकरौली बैंक गया। बैंक से काम निपटाने के बाद पत्नी से गोरखपुर जाने की बात कह निकल गया और पत्नी घर चली गई। बुधवार को सुबह इसकी लाश ढाढ़ा बुजुर्ग के बंधू टोला में नहर के फाटक के पास नहर में मिली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद घर वालों को सूचना दी। होरिल के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके शरीर पर कही बाहरी चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।