{"_id":"65de3a14ac90e3d77d0e7a64","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-bike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113250-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Wed, 28 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के नौगावा गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने मजदूरी करते समय बाइक की चपेट में आने से पिता के गंभीर रूप से घायल होने और जिला अस्पताल ले जाते समय मौत होने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करन पट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता मोतिहारी मजदूरी करते थे। 26 फरवरी को पटहेरवा थाना क्षेत्र के नौगावा में एक व्यक्ति के वहां कार्य कर रहे थे। वहां गिट्टी ढुलाई के दौरान बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें तमकुही सीएचसी पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

27जेएनडी14-लघु सचिवालय में बना जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन