फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laborer dies after being hit by a train

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by a train
- बोदरवार में रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

बोदरवार। रेलवे ट्रैक पार करते समय ईंट-भट्ठा मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बिहार प्रांत के गया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदरा गांव निवासी अजय (34) पुत्र तेजन क्षेत्र के ईंट-भट्ठे पर अपने पिता के साथ मजदूरी करता था। रविवार को वह बाजार से जरूरी सामान खरीदकर भट्ठे के समीप से घर पर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 363/18 के पास पटरी पार करते समय वह गाड़ी संख्या 14048 सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बोदरवार पुलिस चौकी प्रभारी सन्नी जावला ने बताया कि अजय स्थानीय ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed