फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Labor organizations demonstrated at the Collectorate

Kushinagar News: मजदूर संगठनों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations demonstrated at the Collectorate
पडरौना। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को मजदूर संगठनों ने जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मजदूर संगठनों ने न्यूनतम पेंशन राशि 1000 रुपये से 7500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग के साथ परिषदीय विद्यालयाें में कार्यरत रसोइयों की सेवा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।इसके अलावा इपीएफओ में वेतन सीमा को 15 हजार से 30 हजार रूपये करने और बोनस पात्रता सीमा में वृद्धि करने की अपील की। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेंद्र उपाध्याय कहा कि देश का श्रमिक वर्ग लगातार बढती महंगाई की मार झेल रहा है,एक हजार प्रतिमाह की पेंशन से इस बढ़ती महंगाई में गुजारा करना मुश्किल साबित हो रहा है। सरकार को श्रमिकों की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि करनी चाहिए। रसोइया मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों के विलय के नाम पर गरीब रसोइयों की रोजी-रोटीछीनी जा रही है। उन्होने सरकार से इस प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाकर रसोईयों की सेवा सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed