फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar's jaggery is adding sweetness to Ayodhya

Kushinagar News: अयोध्या में मिठास घोल रहा कुशीनगर का गुड़

Tue, 23 Jan 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar's jaggery is adding sweetness to Ayodhya
अयोध्या में मिठास घोल रहा कुशीनगर का गुड़
विज्ञापन

सुकरौली (कुशीनगर)।
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुशीनगर के सुकरौली के सोंठ वाले गुड़ की मिठास घुल रही है। साधु-संतों की मांग पर विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से सवा क्विंटल सोंठ वाला गुड़ वहां पहुंचाया गया है।


अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हर जगह से उपहार स्वरूप वहां की प्रसिद्ध सामग्री वहां भेजी गई है। सुकरौली कस्बे से सोंठ वाला गुड़ भी अपनी खास पहचान रखता है। अयोध्या पहुंचे संतों ने कार्यक्रम में उपयोग के लिए करीब सवा क्विंटल इस गुड़ की मांग की। कस्बे के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि वहां के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने यहां के गुड़ की इच्छा जताई थी। यहां के गुड़ के लिए खासकर साधु-संतों की विशेष मांग थी। ऐसे में पदाधिकारियों के निर्देश पर सवा क्विंटल सोंठ वाला गुड़ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपयोग के लिए भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गुड़ कारोबारी सुखराम को जब बताई तो उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली होना बताया। उन्होंने कहा कि यहां का गुड़ अयोध्या जाने से हमलोग बहुत खुश हैं। प्रभु के इस पुनीत कार्य में इस क्षेत्र की भी सहभागिता होना बड़ी बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed