फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar's Ganga will be the permanent river of Hiranyavati during the Buddhist period.

Kushinagar News: कुशीनगर की गंगा बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी होगी सदानीरा

Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar's Ganga will be the permanent river of Hiranyavati during the Buddhist period.
कुशीनगर में बुद्धा घाट से लेकर हिरण्यवती घाट तक का पैदल भ्रमण कर सदानीरा व नदी में जलीय वनस्पति
- ईओ को नदी सुंदरीकरण के लिए पाथवे सफाई, संपर्क मार्ग सुसज्जित करने का निर्देश
विज्ञापन

- नदी के जल की स्वच्छता व उसमें प्रवाह के लिए वाटर बाडीज एक्सपर्ट से ली जाएगी सलाह


संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर की ''गंगा'' बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी अब सदानीरा होगी। इसमें वर्ष भर जल प्रवाह बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। नदी को जलीय पौधों व वनस्पतियों से मुक्त कराने के लिए भी वाटर बाडीज एक्सपर्ट से मदद ली जाएगी।

ये बातें डीएम उमेश मिश्र ने कही। वे शुक्रवार को सीडीओ गुंजन द्विवेदी व नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन के साथ कुशीनगर हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने नदी के किनारे पक्की सीढ़ी से उतरकर शैवाल व अन्य वनस्पतियों की सफाई व उनके स्थायी समाधान के लिए मौजूद विभागीय अधिकारियों व स्थानीय लोगों से सुझाव लिए। डीएम ने जल प्रवाह व नदी को जलीय पौधों व वनस्पतियों से मुक्त कराने के लिए बुद्धा घाट से हिरण्यवती नदी घाट तक निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने ने ईओ को नदी के पाथवे को वर्तमान में सफाई कराकर सुंदरीकरण के लिए निर्देशित किया। नदी के दोनों तरफ की भूमि का भी एसडीएम योगेश्वर सिंह व लेखपाल निलेश रंजन राव और नगर पालिका की तरफ से लगी स्ट्रीट लाइट के जलने की भी जानकारी ली। कसया देवरिया मार्ग स्थित हिरण्यवती घाट पर संपर्क मार्ग को सुसज्जित करने व दूसरी तरफ की भी बेहतर सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नदी को जलीय वनस्पतियों से मुक्त करना है। इसमें वर्ष पर्यंत जल प्रवाह बनी रहे, इसके लिए जो संभव होगा किया जाएगा। इन कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी। इसमें एक्सपर्ट व बुद्धिजीवियों की सलाह ली जाएगी। यहां से कुशीनगर बुद्ध नगरी स्थित झुंगवा पहुंचे, जहां से गुजर रही नहर से हिरण्यवती को पानी के लिए जोड़ने का जायजा लिया। आगे तीर्थ राजनगर पहुंचकर परासखाड़ से होकर नदी में नहर का पानी पहुंचाने की मौजूदा स्थिति को देखा।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, संग्रहालय अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, श्रवण तिवारी, उग्रसेन आदि मौजूद रहे।




000000

लोक कला व नृत्य की हो प्रस्तुति
लोक नृत्य व उनके कलाकारों के प्रदर्शन व प्लेटफाॅर्म मुहैया कराने के लिए बुद्धा घाट पर प्रबंध करने के लिए मौजूदा अधिकारियों के बीच डीएम ने रखा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों व सैलानियों के बीच आकर्षण बढ़ेगा और उन लोक कलाकारों को कला प्रदर्शन का मौका भी मिलेगा। कलाकारों को चयनित कर उनकी कला प्रतिदिन तय समय पर आयोजित करने का प्रयास कराया जाए। डीएम ने देश विदेश के पर्यटकों व सैलानियों के लिए कोई शेल्टर होम की व्यवस्था करने के लिए कहा, जिससे रात में आने वाले पर्यटकों व सैलानियों को सुरक्षा के साथ ठहरने का मुकम्मल इंतजाम हो।


00000000

डीएम को भेंट की पुस्तक

शुक्रवार को बुद्धा घाट पर डीएम उमेश मिश्र को भंते कर्मा कुंगा शेनफेन ने अपनी पुस्तक भेंट की। पुस्तक का नाम ''महापंडित राहुल सांकृत्यायन'' है। पुस्तक में साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन के जीवन से जुड़े तथ्यों को सहेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed