फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar will be turism Face

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से संबंधित खबर--

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
kushinagar will be turism Face
पर्यटन क्षेत्र में यूपी का चेहरा बनेगा कुशीनगर
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए संकेत, बौद्ध पर्यटकों को करेंगे आकर्षित
यूपी में बौद्ध सर्किट के कुशीनगर समेत छह स्थान हैं, बड़ी संख्या में आते हैं विदेशी
भारत आए पर्यटकों को यूपी लाने की योजना पर काम कर रही प्रदेश सरकार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में शैक्षिक भ्रमण की बन रही है योजना
उदयभान त्रिपाठी
पडरौना (कुशीनगर)। औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के घटते विकल्प के मद्देनजर प्रदेश सरकार अब पर्यटन क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार का विकल्प बनाने के प्रयास में जुटी है। रविवार को कुशीनगर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी समीक्षा बैठक में इसके साफ संकेत दिए। सीएम ने अफसरों को स्पष्ट कहा कि ऐसी योजना बनाएं जिससे कि भारत आने वाले पर्यटक यूपी का रुख करें। सीएम ने इसके लिए बौद्घ सर्किट को मुफीद बताते हुए कुशीनगर को इसका केंद्र बिंदु भी बताया। साथ ही प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण के जरिए इंटरनेशनल स्टडी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि भारत में आने वाले पर्यटक यूपी में भी आएं। इसकी वजह भी उन्होंने खुद ही गिनाते हुए बताया कि यूपी में बौद्घ सर्किट के छह प्रमुख स्थान हैं। कुशीनगर में भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। इसके अलावा उनकी राजधानी कपिलवस्तु, प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ, सर्वाधिक चातुर्मास व्यतीत करने वाले स्थल श्रावस्ती भी हमारे प्रदेश में है। इसके अलावा कौशांबी व संकिसा भी हैं। प्रशासन को इसका फायदा उठाना चाहिए। श्रीलंका, जापान, थाईलैंड समेत दुनिया के तमाम देशों के लोग बौद्घ स्थलों पर आते रहते हैं। संख्या बढ़ेगी तो इससे पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टडी के लिए भी प्रयास कर रही है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में शैक्षिक भ्रमण की योजना भी बनाई जा रही है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाने से यहां पर्यटक सीधे पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए कार्य कर रही है। स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पर्यटकों के लिए अच्छी व्यवस्था, सुरक्षा व प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड का प्रबंध करें जिससे कि यहां आने वाले पर्यटकों को भगवान बुद्ध और उनसे जुड़े स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। ऐसा होने पर यूपी पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed