फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Resounds with the Chanting of 2,300 Buddhist Monks

Kushinagar News: 2300 बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार से गूंजा कुशीनगर

Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Resounds with the Chanting of 2,300 Buddhist Monks
कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में चांटिंग करते बौद्ध भिक्षु। संवाद - फोटो : samvad
कसया। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली मंगलवार को पूरी तरह बुद्धमय हो गई। अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के मौके पर देश-विदेश के 2300 बौद्ध भिक्षुओं ने एक साथ पवित्र सूत्रों का पाठ कर विश्व शांत का संकल्प लिया। मंत्रों की इस गूंज ने पूरे परिसर में एक अदभुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य महापरनिर्वाण मंदिर में शुरू हुए चांटिंग में विश्व के 15 देशों के 300 बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों व स्थानीय स्तर के 2000 हजार बौद्ध भिक्षुओं ने एक साथ जब बुद्धम शरणं गच्छामि का उदघोष किया तो पूरी फिजा आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठी। केसरिया और मरुन चीवर पहने भिक्षुओं के इस महासंगम ने कुशीनगर को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाई दी है। थाईलैंड, वियतनाम, वर्मा , कोरिया, श्रीलंका, मंगोलिया, लाओस, भूटान सहित 15 देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed