फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police tops the state in public hearing for the fourth consecutive time

Kushinagar News: जन सुनवाई में कुशीनगर पुलिस लगातार चौथी बार प्रदेश में अव्वल

Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar police tops the state in public hearing for the fourth consecutive time
पडरौना। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आईजीआरएस (जन सुनवाई) में कुशीनगर पुलिस को चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस कर्मियों को प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए समय-समय पर समीक्षा गोष्ठी कर निर्देश दिए जाते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल आलोक प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अक्षय कुमार चौधरी, भीम राव व उमाशंकर यादव तथा जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष यादव, निरीक्षक रविन्द्र नाथ सिंह, निकिता मिश्रा, स्वाति गुप्ता, मंजू चौहान, अमिता पांडेय, अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। आगे भी पुलिस अधीक्षक की ओर से थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed