फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar: One child burnt alive due to fire in thatched house search continues for missing second child

कुशीनगर: फूस के घर में आग लगने से जिंदा जल गया एक बच्चा, लापता दूसरे बच्चे की तलाश जारी

Fri, 25 Mar 2022 11:19 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

खड्डा क्षेत्र के करदह गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लाइट नहीं आ रही थी, जिस कारण अंधेरा था। एनुल हक ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई। आशंका है कि इसी से आग लग गई और बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन
Kushinagar: One child burnt alive due to fire in thatched house search continues for missing second child
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खड्डा थाना क्षेत्र के गांव करदह के बजार टोला में गुरुवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे फूस के घर मे आग लग जाने से छह वर्षीय बच्चे की जलकर मरने की खबर है। उसका एक चार साल का भाई घटना के बाद से लापता है।

विज्ञापन


गांव के ऐनुल हक अपने परिवार के साथ फूस के घर मे सो रहे थे। ट्रान्सफार्मर जल जाने से लाइट नहीं आने के कारण गांव में अंधेरा था। उन्होंने रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई थी। आशंका है की इसी ने आग पकड़ ली, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। घर मे ऐनुल की बेटी सबाना खातून व उसका पति सद्दीक तथा बेट सुफियान (6), इमरान (4) सो रहे थे। वे आग मे घिर गए।

विज्ञापन

सभी लोग किसी तरह बाहर निकल आए परंतु सुफियान नहीं निकल पाया और जल गया। आस पास के लोगों ने आग बुझाई तो सुफियान का शव बरामद हुआ, जबकि इमरान का पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों में चीख-पुकार मची है। खड्डा पुलिस व फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed