फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: The canal track going from Padrauna to Nepal collapsed, causing chaos

Kushinagar News: पडरौना से नेपाल जाने वाली नहर की पटरी धंसी, अफरा-तफरी

Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: The canal track going from Padrauna to Nepal collapsed, causing chaos
कुशीनगर। पडरौना से नेपाल जाने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी सोमवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास करीब 100 मीटर धंस गई। नहर का पानी ड्रेन में जाने लगा और आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

इससे आसपास के गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पडरौना तहसील प्रशासन, बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के अफसर पहुंच गए। गुलहरिया रेगुलेटर को बंद कराने के बाद खजुरिया शाखा नहर और भेड़ स्केप में पानी खोल दिया गया। पानी का दबाव कम होने के बाद धंसी हुई सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। देर शाम तक पुलिस व तहसील प्रशासन के अफसर मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

नेपाल से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नदी में क्षमता के अनुसार पानी का बहाव हो रहा था। खैरटिया गांव के पास शाम करीब 5:30 बजे गंडक की पिच हुई पटरी अचानक धंस गई। यह सड़क नेपाल के बाॅर्डर झुलनीपुर को जोड़ती है इसलिए बड़े वाहनों का आवागमन इसी पटरी के रास्ते होता है। पटरी धंसने के बाद नहर की पानी गांव में बने ड्रेन में जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पहुंचे और नहर पटरी पर मौजूद लोगों को हटाने के साथ रूट डायवर्ट कर पडरौना एसडीएम ऋषभ पुंडीर को सूचना दी। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार पहुंच गए। बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के एक्सईएन से एसडीएम ने संपर्क किया और मुख्य पश्चिमी गंडक नदी का पानी रोकने के निर्देश दिए।
इसके बाद गुलहरिया रेगुलेटर को बंद कर पानी को खजुरिया नहर शाखा और भेड़ी स्केप में डायवर्ट किया गया। पानी का उधर ड्रेन के माध्यम से गांव के ताल में पानी भर गया। खैरटिया और नंदन छपरा गांव के कुछ किसानों के खेतों में लगे फसल में पानी भरने लगा। इससे गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। धंसी हुई सड़क को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड के अफसर मिट्टी की बोरियां डलवा रहे हैं। बांस-बल्ली भी लगाई गई है। देर रात तक धंसी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य जारी रहा।

बाढ़ खंड के एक्सईएन ने बताया कि रैट होल या पानी का दबाव के चलते पानी का लीकेज हुआ होगा, ध्यान नहीं देने के कारण अचानक सड़क धंस गई। एहतियात के तौर पर इस सड़क से आवागमन पर फिलहाल रोक लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed