फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Six injured in head-on collision of DCM-Bolero

Kushinagar News: डीसीएम-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में छह घायल

Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Six injured in head-on collision of DCM-Bolero
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के करीब बोलेरो और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित सात लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हो गए, जबकि चालक सुरक्षित बच निकला। मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के डॉ. अनिल सिंह (55) बुधवार को अपनी पत्नी, एक बेटी व तीन महिला रिश्तेदारों के साथ बिहार के गोपालगंज स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति बोलरो चला रहे थे। जैसे ही बोलेरो गाजीपुर बैरियर के समीप पहुंची कि सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक भाग गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन हाईवे की एक लेन पर विशेष मरम्मत कार्य चल रहा है, जिससे इस समय टू लेन में तब्दील किया गया है। तमकुहीराज कस्बे के तहसील गेट से बनवरिया तक एक ही लेन से दोनों तरफ गाड़ियां आ-जा रही थी। तेज टक्कर के कारण बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई और उसमें सवार सभी फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed