{"_id":"686eb8a3f76bc0d8f604f6c4","slug":"kushinagar-news-ro-aro-exam-to-be-held-on-july-27-at-18-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141179-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 18 केंद्रों पर 27 जुलाई को होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 18 केंद्रों पर 27 जुलाई को होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा
Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 18 केंद्रों पर 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 8208 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए 8208 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
8:45 पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उप प्रधानाचार्य व परीक्षा कार्य में अनुभवी शिक्षक को सह केंद्र व्यवस्थापक और स्वयं के विद्यालय के 50 फीसदी शिक्षक परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं 50 फीसदी बाहरी शिक्षक बाहर के विद्यालयों के तैनात किए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन की तरफ से तेज कर दी गई है।