फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News Police shot at smuggler involved in constable murder

Kushinagar News: सिपाही हत्याकांड में शामिल तस्कर को पुलिस ने मारी गोली, कई दिनों से थी तलाश

Sat, 18 Jun 2022 05:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

 घायल पशु तस्कर ने बीते बुधवार को तुर्कपट्टी के जोकवाबाजार में चेकिंग के दौरान हाईवे पर वाहन से कुचलकर सिपाही की हत्या की घटना में शामिल होने की बात बताई है। फरार दूसरे तस्कर की तलाश में टीम कांबिंग कर रही है।

विज्ञापन
Kushinagar News Police shot at smuggler involved in constable murder
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र में पशु तस्कर और पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पशु तस्कर के दोनों पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा व कारतूस बरामद किया है। घायल पशु तस्कर ने बीते बुधवार को तुर्कपट्टी के जोकवाबाजार में चेकिंग के दौरान हाईवे पर वाहन से कुचलकर सिपाही की हत्या की घटना में शामिल होने की बात बताई है। फरार दूसरे तस्कर की तलाश में टीम कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कुशीनगर जिले में पशु तस्करों ने हाईवे पर यूपी पुलिस के कांस्टेबल को कुचल दिया था। हादसे में कांस्टेबल की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी पशु तस्करों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना इलाके के जोकवा बाजार में हाईवे पर पशु तस्करों ने रोकने की कोशिश करने पर हेड कांस्टेबल को पिकअप गाड़ी से कुचल दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसपी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए। संतकबीरनगर जिले के मूल निवासी धर्मवीर यादव (39) पुत्र स्व. राम मनोज यादव वर्ष 2005 से पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी तैनाती जिले के तरयासुजान थाने में थी। मंगलवार रात एनएच-28 पर पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली।

तुर्कपट्टी, तरयासुजान समेत कई थानों की पुलिस टीम ने तस्करों को रोकने के लिए जाल बिछा दिया। तरयासुजान में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव भी पुलिस टीम के साथ चेकिंग करने जोकवा बाजार पहुंचे। चेकिंग में हेड कांस्टेबल ने पशुओं से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पशु तस्कर वाहन रोकने के बजाए हेड कांस्टेबल को कुचलते हुए भाग निकले।


पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए। चेकिंग छोड़कर तत्काल धर्मवीर यादव को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed