फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Executive Engineer complained to Municipal Commissioner on cutting of cable.

Kushinagar News: केबिल काटने पर अधिशासी अभियंता ने की नगर आयुक्त से शिकायत

Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Executive Engineer complained to Municipal Commissioner on cutting of cable.
गोरखपुर। टोरेंट गैस एजेंसी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाते समय 11 केवी अंडरग्राउंड केबिल को क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत उपकेंद्र विकास नगर बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने लिखा है कि भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने का काम टोरेंट गैस एजेंसी की ओर से गोरखपुर शहरी क्षेत्र में किया जा रहा है। 18 व 20 सितंबर को 11 केवी बस चार्जिंग स्टेशन पोषक से निकलने वाली 11 केवी अंडरग्राउंड केबिल डबल सर्किट को जेसीब से काट दी गई। इससे बस चार्जिंग स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई एवं कुछ इलेक्ट्रक बसें चार्ज न होने से अपने स्थान पर खड़ी रहीं। गैस एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के लिए आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कटी हुई केबिल की मरम्मत कराने में लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने मांग किया कि इस प्रकरण पर गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, जिससे दुबारा ऐसी घटना न होने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed