फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Consumers angry over power cuts, supply resumed after 14 hours

Kushinagar News: बिजली कटाैती पर भड़के उपभोक्ता, 14 घंटे बाद शुरू हुई आपूर्ति

Mon, 14 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Consumers angry over power cuts, supply resumed after 14 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। रविवार की शाम को तेज हवा और बारिश के कारण जरार उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की सुबह 14 घंटे बाद साढ़े 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। पूरी रात बिजली गायब रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को जरार उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और अवर अभियंता का घेराव कर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। अवर अभियंता ने 23 जुलाई तक बिजली आपूर्ति में सुधार होने का आश्वासन दिया। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े 25 से अधिक गांव में रविवार की शाम छह बजे तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवीए में फाॅल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति रविवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे तक ठप रही। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में उपभोक्ता जरार उपकेंद्र पर पहुंचे, लेकिन अवर अभियंता नहीं मिले। इसके बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ी और हंगामा करने लगे। करीब आधा घंटा बाद अवर अभियंता पीएन कश्यप पहुंचे तो उपभोक्ताओं ने उनका घेराव किया।
उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले 15 दिनों से रात में बिजली आपूर्ति कटौती हो रही है, दिन में भी कटौती होती है। इससे आम जनमानस काफी प्रभावित है। उपभोक्ताओं की नाराजगी देखते हुए अवर अभियंता पीएन कश्यप ने एक लिखित दिया कि 23 जुलाई तक बिजली आपूर्ति में सुधार हो जाएगा। अवर अभियंता ने 23 तक सुधार होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लिखित के बाद उपभोक्ता शांत हुए और घर वापस चले गए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम, सुनील यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, राकेश गिरी, रईस अंसारी, सोनू कुशवाहा, मकसूद खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed