फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar: More than 150 cobra snakes came out of the house, rescue lasted for 12 hours

kushinagar : घर में से निकले 150 से अधिक कोबरा सांप, 12 घंटे तक चला रेस्क्यू

Fri, 12 Jul 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 01:21 AM IST
सार

बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक यानी 12 घंटे रेस्क्यू चला। 6 फीट का नर और डेढ़-डेढ़ फीट के बच्चे मिले, जबकि मादा नहीं मिली।

विज्ञापन
kushinagar: More than 150 cobra snakes came out of the house, rescue lasted for 12 hours
आज इन सांपों को जंगल में छोड़ा जाएगा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुबेरनाथ थाना के अंतर्गत गांगरानी ग्राम सभा के फुलबदन निषाद के घर में बुधवार रात 10 बजे से करीब 150 से अधिक कोबरा सांपों को रेस्क्यू कर निकाला गया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक यानी 12 घंटे रेस्क्यू चला। 6 फीट का नर और डेढ़-डेढ़ फीट के बच्चे मिले, जबकि मादा नहीं मिली।

विज्ञापन


फुलबदन निषाद के घर में एक ही रूम से सांपो का जखीरा निकाला गया। फुलबदन का मकान पक्का है परंतु चूहों द्वारा बिल बना होने के नाते उसी बिल में सांपों ने अपना घर बना रखा था और उसी बिल में सापों ने अंडे- बच्चे दे रखे थे।
विज्ञापन


रात करीब 8 बजे फुलबदन सोने के लिए चौकी के पास गया तो अचानक से उसे चौकी के पाया के पास एक बड़ा सा सांप दिखा। सांप को देखते ही वो अपनी जान बचा कर घर से बाहर भागा और हल्ला करने लगा। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ इक्कठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु किसी की हिम्मत नहीं हुई घर के अंदर जाने की। उसी भीड़ में से एक व्यक्ति ने गुलेलहा के निवासी सुशील मिश्रा के नंबर पर फोन करके बुलाया। उसी समय से दोपहर 2 बजे तक करीब 150 से अधिक सांपों का रेस्क्यू करके जिंदा निकाला गया । रात में ही वन विभाग को सूचना दी गई। 


सुशील मिश्रा ने बताया कि अभी तक एक ही बड़ा सांप पकड़ा गया है दूसरा कहीं बाहर निकल गया । बाकी सब कोबरा सांप के बच्चे हैं। इनको अपने घर लाया हूं। इन सबको बाल्मिकी नगर जंगल में ले जाऊंगा छोड़ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed