{"_id":"69cacd661a0937dd700d2cba","slug":"kushinagar-is-the-gateway-to-the-state-deputy-cm-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157226-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का प्रवेश द्वार है कुशीनगर : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का प्रवेश द्वार है कुशीनगर : डिप्टी सीएम
Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़हरा चौराहे स्थित कार्यक्रम को सम्बोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ।स्रोत-सोशल मीडिया
फाजिलनगर। कुशीनगर जनपद उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार है। यह जनपद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। महात्मा बुद्ध और महात्मा महावीर स्वामी की महापरिनिर्वाण स्थली होने से यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार इन संभावनाओं को साकार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्र शामिल है। ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वे सोमवार को एक निजी विद्यालय का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ दिए हैं।
इस दौरान भारत संस्कृत न्यास के अध्यक्ष संजय तिवारी, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रोफेसर मुन्ना तिवारी, सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, दिवाकर मणि, राणा प्रताप सिंह, अजय राय, कन्हैया शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।