फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar is changing: Two major roads of Padrauna will be improved with 93 crores, distances will reduce.

बदल रहा कुशीनगर: 93 करोड़ से संवरेंगी पडरौना की दो प्रमुख सड़कें, घटेंगी दूरियां

Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar is changing: Two major roads of Padrauna will be improved with 93 crores, distances will reduce.
- इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत पडरौना पीडी सीटी मॉल से सेवरही के बनरहा मोर्ड तक 75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन


- परसौनी कला नहर से खिरकिया पुल यानी आजाद चौक तक करीब 18 करोड़ की लागत होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पडरौना के पीडी मॉल से सेवरही बनरहा मोड़ तक मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की सड़क के दोहरीकरण का काम होना है। इसके लिए इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल गई। सेवरही के बनरहा मोड़ से गोपालगंज तक यह सड़क पहले ही बन चुकी है। केवल बनरहा मोड़ से पडरौना के बीच निर्माण शेष रहा गया है। इसके निर्माण से बिहार के गोपालगंज से सेवरही होते हुए पडरौना के रास्ते नेपाल का सफर सुगम हो जाएगा। वहीं पडरौना से सेवरही की दूरी 10 किमी कम हो जाएगी। उधर, इसी नहर पर पडरौना के परसौनी कला पुल से खिरकिया तक 9 किमी लंबी नई बाईपास सड़क बनाने की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये की मंजूरी कर दी। इस सड़क के निर्माण से शहर के जाम को काफी राहत मिलेगी।
पडरौना से नेपाल के छुलनीपुर तक करीब 70 किलोमीटर टू लेन की सड़क पहले ही बन चुकी है। उधर सेवरही के बनरहा मोड़ से गोपालगंज की सीमा तक करीब 15 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण काराने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। वहां निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। केवल पडरौना पीडी मॉल स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से बनराहा मोड़ तक करीब 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में चर्चा कर इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत इस अधूरे सड़क निर्माण के लिए पहल की। उनकी पहल पर लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पडरौना से सेवरही की दूसरी करीब 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। क्योंकि पडरौना से दुदही के रास्ते सेवरही की जाने पर लोगों को 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि गंडक नहर की पटरी टू लेन बन जाने से यह दूरी घटकर 25 किलोमीटर हो जाएगी। इसके अलावा इस सड़क के किनारे बसे दर्जनों गांव का तेजी से विकास होगा। इसके लिए 75 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

टू लेन बाईपास से शहरी इलाके में जाम से राहत
गंडक नहर स्थित नगर के परसौनी कला से खिरकिया बाजार के आजाद चौक तक करीब नौ किलोमीटर तक टू लेन बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह पाईपास सड़क जिला मुख्यालय से हरका के रास्ते पडरौना तक निर्माणाधीन बाईपास सड़क को जोड़ेगा। इस सड़क से बनने के बाद कसया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जटहां बाजार जाने या बांसी के रास्ते बिहार प्रदेश के बगहा और बेतिया जाने के लिए पडरौना शहर के बाहर से ही जाने में आसानी होगी। सदर विधायक की मानें तो इस सड़क के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ तैयारी तेज कर दी गई है। परसौनी कला से खिरकिया बाजार के आजाद चौक तक बनने वाली सड़क निर्माण में कितने किसानों के भूमि लेनी है। इसका सर्वे कार्य चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इस महीने अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक सड़क निर्माण कार्य धन मिलते ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं लोग
पडरौना से सेवरही के बनरहा मोड़ तक और परसौनी कला से खिरकिया बाजार तक बाईपास सड़क का निर्माण होने से शहर पूरी तरह यातायात व्यवस्था सुधर जाएगी। साथ जिले की तस्वीर भी बदल जाएगी।
- राजेश कुमार जायसवाल, व्यापारी।


पडरौना से नेपाल तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण होने के बाद नेपाल से लेकर बिहार की जनता से लेकर व्यापारियों के लिए कारोबार करने में आसानी होगी।

- सुधीर जायसवाल, व्यापारी।


बीते कुछ वर्षों में जिले की सड़क कनेक्टविटी बेहतर हुई है। इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिले में यातायात व्यवस्था और मजबूत होगा। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

- सुरेंद्र कुमार सिंह, निवासी पडरौना।

0000000
इन सड़कों के निर्माण होने से न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, वल्कि इन सड़कों के किनारे बसे गांव का भी तेजी से विकास होगा। इस सराहनीय पहल स्वागत योग्य है।

- अजय कुमार वर्मा, निवासी पडरौना।


पडरौना सीटी मॉल से बनराह मोड़ तक करीब 25 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क पडरौना, फाजिलनगर और तमकुहीराज समेत तीन विधानसभा क्षेत्र के गांव को जोड़ेगी। सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई। अक्तूबर के अंत या नवंबर के प्रथम सप्ताह तक निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


- मनीष जायसवाल, सदर विधायक।


शासन ने पडरौना से बनराह मोड़ तक इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत करीब 25 किलोमीटर और परसौनी कला से खिरकिया बाजार तक करीब नौ किलोमीटर बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका सर्वे समेत अन्य कार्य पूरा किए जा रहे हैं। धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- मृत्युंजय कुमार झा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article