फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Girl's body found in river

Kushinagar: नदी में बोरे में मिला युवती का शव, घरवालों पर हत्या का आरोप; पिता, चाचा और हिरासत में

Sun, 19 Feb 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से इस युवती की हत्या की सूचना मिली थी। उसके परिजनों से पूछताछ की गई और उनके बताए हुए स्थान पर शव की तलाश की गई तो उसका शव नरवाजोत बांध से करीब 300 मीटर दूर बोरे में बंधा हुआ मिला।

विज्ञापन
Kushinagar Girl's body found in river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां गांव की 20 वर्षीय एक युवती का शव पुलिस ने नरवाजोत बांध के किनारे गंडक नदी से बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर एएसपी और सेवरही के थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। युवती की हत्या के संदेह में पिता, चाचा और भाई हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से इस युवती की हत्या की सूचना मिली थी। उसके परिजनों से पूछताछ की गई और उनके बताए हुए स्थान पर शव की तलाश की गई तो उसका शव नरवाजोत बांध से करीब 300 मीटर दूर बोरे में बंधा हुआ मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे नदी में शव की तलाश की तो घटनास्थल से 300 मीटर दूरी पर शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ नरवाजोत बांध पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। युवती के पिता, चाचा और भाई पुलिस की हिरासत में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed