{"_id":"5ab2a32a4f1c1b690e8b5d34","slug":"kushinagar-farmers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान समेत तीन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान समेत तीन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अाक्राेश्ा
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तीन सूत्री मांग पत्र एडीएम को सौंपा। इसमें कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ना किसानों का पिछले सत्र के बकाया भुगतान तथा पडरौना तहसील के गोपालपुर गांव की सीलिंग जमीन पर पट्टा देने की मांग शामिल थी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष गुलबदन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि प्रशासन की मनमानी के चलते लोगों की सामान्य समस्याओं का भी समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। गन्ना किसान बकाया मूल्य भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं। समय से सप्लाई पर्ची नहीं मिलने की वजह से अब भी तमाम किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। इसके बाद तीन सूत्री मांग पत्र एडीएम कृष्णलाल तिवारी को सौंपा गया। इस ज्ञापन में कप्तानगंज चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का बकाया लगभग चार करोड़ रुपये का भुगतान कराने, वर्तमान पेराई सत्र के लगभग 32 करोड़ रुपये का भुगतान कराने, विशुनपुर ब्लाक के गांव कंठीछपरा में राशन कार्ड व इंदिरा आवास में गड़बड़ी आदि के जांच व कार्रवाई की मांग शामिल है।
विज्ञापन
इस दौरान रणजीत सिंह, रामऔतार कुशवाहा, उदयभान यादव, अनिरूद्ध तिवारी, रविंद्र सिंह, लालमन कुशवाहा, सकुरुल्लाह अंसारी, हजरत अली, अलाउद्दीन, तजमुद्दीन, रामबिलास, कपिलदेव, चंद्रिका कुशवाहा, सालिम अहमद, कमरूद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन