फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar defeated Ghaziabad by 68 runs in cricket competition.

Kushinagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में कुशीनगर ने गाजियाबाद को 68 रन से हराया

Mon, 06 Nov 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar defeated Ghaziabad by 68 runs in cricket competition.
- वाराणसी को हरा कानपुर ने बनाई फाइनल में जगह
विज्ञापन

पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्टेडियम पर चल रहे राज्य स्तरीय पांच दिवसीय स्वर्गीय सूबेदार मुसाफिर अली क्रिकेट टूर्नामेंट सेना कप-2023 के तीसरे दिन रविवार को लीग मैच खेला गया। लीग मैच में कुशीनगर ने गाजियाबाद को 68 रनों से हरा दिया। वहीं सेमीफाइनल में कानपुर ने वाराणसी को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

गाजियाबाद की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी कुशीनगर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 208 रन बनाया। जवाब में गाजियाबाद की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। 68 रन से कुशीनगर ने मैच जीत लिया। कुशीनगर के खिलाड़ी शुभम चौधरी को चार विकेट झटकने व 22 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच का उद्घाटन भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल व अंशु मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहले सेमी फाइनल मैच में कानपुर की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। आठ विकेट पर 249 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम 172 रन बनाकर ही सिमट गई। 77 रन से मैच जीतकर कानपुर फाइनल में पहुंच गई है। कानपुर के राजदीप मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पूर्व कुड़वा दिलीपनगर के प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उदघाटन किया। मैच में अमजद हुसैन व फिरोज राजू ने अंपायर की भूमिका निभाई। कमेंट्री दिनेश सिंह चौहान व स्कोरर कैफ अली रहे। अंत में आयोजक अजहर अली ने सभी के प्रति आभार जताया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed