{"_id":"611e96c38ebc3e7a041c835b","slug":"kushinagar-airport-license-extended-by-18-months-kushinagar-news-gkp406093176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर हवाई अड्डे का लाइसेंस 18 माह बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर हवाई अड्डे का लाइसेंस 18 माह बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर हवाई अड्डे का लाइसेंस 18 माह बढ़ा
21 अगस्त को खत्म हो रही है लाइसेंस की अवधि
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की उड़ान के लिए लाइसेंस डेढ़ साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। पूर्व में इस हवाई अड्डे को मिला यह लाइसेंस 21 अगस्त 2021 को खत्म हो जाएगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस लाइसेंस को 18 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। लाइसेंस की वैधता तिथि अब 21 फरवरी 2023 तक हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर डीजीसीए ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को उड़ान शुरू कराने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया था। यह प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लाइसेंस है। इसके साथ ही यह प्रदेश का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा है। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद इस एयरपोर्ट को लाइसेंस बीते 22 फरवरी 2021 को जारी हुआ था। उसकी अवधि छह माह की थी। इस छह माह के अंदर अथॉरिटी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी व निवर्तमान केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक साथ हवाई अड्डा पहुंचकर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। उसके बाद प्रत्येक बिंदु पर निरीक्षण किया था। उसके बाद भी उड़ान आरंभ नहीं हो सकी और छह महीने के लाइसेंस की अवधि भी समाप्त हो गई। इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बृहस्पतिवार की देर शाम को बताया कि छह महीने की अवधि समाप्त होने वाली है। डीजीसीए ने इसकी अवधि अब डेढ़ साल बढ़ा दी है।