{"_id":"62b0613076956a75c162afbf","slug":"kushinagar-after-mother-scolded-girl-jumped-in-the-canal-dead-body-found-after-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: मां ने खाना बनाने की बात पर डांटा तो नाराज होकर घर से निकली शालू, नहर में लगा दी छलांग, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: मां ने खाना बनाने की बात पर डांटा तो नाराज होकर घर से निकली शालू, नहर में लगा दी छलांग, तीन घंटे बाद मिला शव
Mon, 20 Jun 2022 05:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला/ लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला/ लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:29 PM IST
सार
मृतका की मां ने बताया कि उसने अपनी बेटी से खाना बनाने के लिए कहा था। गैस खत्म हो गई थी तो उसने लकड़ी के चुल्हे पर खाना पकाने को बोल दिया, जिसपर वह गुस्सा हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गई और नहर में छलांग लगा दी। बाद में गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन
घटना के बाद किशोरी की मां से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा, मठिया निवासी प्रमोद की बेटी शालू (15) सोमवार की सुबह साहबगंज पुल से गंडक नदी में कूद गई। खाना बनाने की बात पर मां ने उसे डांट दिया था जिससे नाराज होकर नदी में छलांग लगा दी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद किशोरी का शव बरामद किया। अपने मां—पिता की इकलौती बेटी शालू सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन
रामपुर बगहा, मठिया निवासी प्रमोद दिव्यांग हैं। वह बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनकी मदद के लिए पत्नी नीरा भी साथ जाती है। सोमवार की सुबह दोनों कप्तानगंज जाने की तैयारी में थे। घर से निकलने के पहले मां ने शालू को भोजन पकाने को कहा। शालू घर में गई तो गैस खत्म होने की बात कहकर बाहर आ गई।
विज्ञापन
मां नीरा ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बनाने को कहा तो वह नाराज हो गई। इसपर मां ने उसे डांट दिया। फिर दोनों कप्तानगंज चले गए। मां और पिता के जाने के बाद ही किशोरी पुल की तरफ पहुंची। वहां कुछ देर तक टहलती रही। इसके बाद अचानक नदी में कूद गई। किशोरी को कूदते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया तो सबको घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मां भी पहुंच गई। तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे के बाद किशोरी का शव बरामद किया जा सका। किशोरी के आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।