{"_id":"601303cd8ebc3e08c16214d8","slug":"kushi-nagar-news-korana-health-worker-kushinagar-news-gkp3825947104","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 केंद्रों पर सीएमओ सहित 2517 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 केंद्रों पर सीएमओ सहित 2517 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के तीसरे राउंड में बृहस्पतिवार को 21 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। 3740 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष सीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित 2517 कोरोना वारियर्स ने टीका लगवाया। इनमें 546 पुरुष और 1971 महिला हेल्थ वर्कर शामिल हैं।
बृहस्पतिवार के टीकाकरण के लिए फाजिलनगर सीएचसी, इंडिआना आर्यन हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, पावानगर महावीर हॉस्पिटल सीएचसी नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, विशुनपुरा, मोतीचक, कप्तानगंज, दुदही, देवतहां सुकरौली, तमकुहीराज, खड्डा, पीएचसी तरयासुजान, सीएचसी कसया, कुबेरस्थान, हाटा के अलावा पडरौना के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और जिल अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग में बने केंद्रों पर कुल 32 बूथ बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, जिला कोल्ड चेन वैक्सीन मैनेजर सत्यप्रकाश द्विवेदी, यूनीसेफ के डीएमसी शहबाज मिनहाज, डिप्टी सीएमओ डॉ. ताहिर अली, एंबुलेंस चालक दयानिधि व भोलेनाथ, सतीश मिश्र, ईएनटी डॉ. एके मल्ल, डॉ. रीता बर्नवाल, डॉ. ऋचा बर्नवाल, विवेकानंद सोनकर, धनंजय तिवारी, सीएमओ कार्यालय के विश्राम प्रसाद, शिवशंकर कुशवाहा, एसएमओ अनिल कुमार चौरसिया, विजय कुमार गिरी, डॉ. सुचिता गुप्ता, नलिन सिंह, गौरीशंकर, शहाबुद्दीन आदि ने टीका लगवाया।
टीका लगवाने के बाद सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि इस वैक्सीन का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद स्वयं कुबेरस्थान सीएचसी का निरीक्षण करने के साथ-साथ कार्यालय में कार्य किया। इसी तरह कार्यालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी टीका लगाने के बाद विभागीय ड्यूटी की।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 546 पुरुष और1971 महिलाओं सहित कुल 2517 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। यह लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। इसके पहले 22 तारीख को लक्ष्य का 53.22 और पहले दिन 16 जनवरी को 66 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में बने बूथ पर बीडीओ की मौजूदगी में डेंटिस्ट धनंजय सिंह सहित अन्य लोगों को टीका लगाया गया। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार पहला टीका सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय को लगाया गया। यहां 65 लोगों को टीका लगा।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, दो बूथों पर 245 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी कुबेरस्थान मे नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन सिंह तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीशचंद की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, तुर्कहां स्थित सीएचसी पर 218 लोगों के सापेक्ष 102 लोगों का टीकाकरण हुआ। एसडीएम अरविंद कुमार ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार 125 स्वास्थकर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीका लगना था, जिसमें 55 को टीका लगाया गया।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, 240 के सापेक्ष 178 का टीकाकरण किया गया। इसी तरह तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार 125 के सापेक्ष 76 लोगों को टीका लगाया गया। पहला टीका डॉ. दिग्विजय राय ने लगवाया।
शहर के डॉक्टरों ने भी लगवाया टीका
प्रसवोत्तर केंद्र और पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना में शहर के डॉक्टरों ने भी पहुंचकर टीका लगाया। इनमें डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. गायत्री पांडेय, डॉ. केएन सिंह, वीरेंद्र दीक्षित, अनिल कुमार, हरेंद्र तिवारी, इश्तियाक अहमद आदि ने टीका लगवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने सभी को फूल देकर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, रेनू, ज्ञानेंद्र तिवारी, मनीष शुक्ला, सतेंद्र मिश्रा, पूजा साहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।