फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kotwa's team became winner in volleyball competition

Kushinagar News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में कोटवा की टीम बनी विजेता

Tue, 19 Dec 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kotwa's team became winner in volleyball competition
पकड़ियार महोत्सव में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक विवेकानन्द व अमित राव।
पकड़ियार बाजार। स्थानीय बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे पकड़ियार महोत्सव के तीसरे दिन वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कोटवा की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को वाॅलीबाल प्रतियोगिता में हुए पहले सेमीफाइनल में कोटवा ने हरियाणा को 15-8 और 15-10 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद फाइनल मुकाबला कोटवा व आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें कोटवा की टीम ने 15-7 और 15-4 से आजमगढ़ को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। खड्डा के विधायक विवेकानंद ने वाॅलीबाल टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच शुरू कराया। मैच के अंत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने विजेता और उपविजेता के टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के रेफरी बबलू कुशवाहा व बृजराज कुशवाहा रहे। मैच का संचालन दिनेश शर्मा व नूरलैन काशमी ने किया। अंत में आयोजक व प्रबंधक विजय प्रताप कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान नीतीश कुमार चौधरी, श्रीकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed