फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kotedar selection stopped due to hungama

Kushinagar News: हंगामे के कारण नहीं हो सका कोटेदार का चयन

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
kotedar selection stopped due to hungama
- विशुनपुरा ब्लाॅक के कंठीछपरा में होना है कोटेदार का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंठीछपरा के कोटेदार के चयन के लिए बुधवार को संविलियन विद्यालय परिसर में बैठक हुई l इसमें स्थानीय सहित चार थानों की पुलिस मौजूद रही, लेकिन लोगों के विरोध के बाद सहमति नहीं बनने पर चयन अधिकारी उठकर चले गए l एक पक्ष ने विरोध प्रदर्शन भी किया l लोगों की मांग थी की मतदान के जरिए कोटेदार का चयन किया जाए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को संविलियन विद्यालय कंठीछपरा के परिसर में सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदार के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसके छह माह पूर्व भी इसी स्थान पर बैठक के जरिए एक व्यक्ति के चयन प्रस्ताव हुआ था, लेकिन दस्तावेज में गड़बड़ी होने के कारण प्रस्ताव निरस्त कर पुनः चयन के लिए बुधवार को तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे पहुंचे एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, एडीओ सुग्रीव शुक्ला व पंचायत सचिव अनूप कुमार तुबे के साथ जटहां बाजार थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार सहित कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी व महिला थाना की पुलिस फोर्स निर्धारित स्थल पर पहुंच गई l सचिव ने चयन का नियम बताने के बाद चार प्रत्याशी साक्षी देवी, सिंधु देवी, पूनम पासवान तथा सीमा पांडेय ने कोटेदार के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। इसी बीच हस्ताक्षर को लेकर कहासुनी शुरू हो गई l
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक कोई नतीजा नहीं निकला l इसके बाद चयन समिति के अधिकारियों ने सभी कार्डधारकों को एक बजे तक वहां पहुंचने के निर्देश दिए l इस एक घंटे के समय में दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली l एक बजते ही विद्यालय का मेन गेट बंद होने लगा l इसके बाद एक पक्ष के लोग उग्र हो गए l चयन का बहिष्कार कर जाने लगे l किसी तरह मामला तो शांत हो गया, लेकिन चयन तारीख बढ़ाने की मांग कर लोग शोर करने लगे l
पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष कार्यक्रम स्थगित करने की मांग पर अड़ा रहा l मामला गंभीर होते देखकर चयन अधिकारी कर चले गए l इसके बाद एक पक्ष के लोग कोटा चयन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे l पुलिस ने शांत कराया l

इस संबंध में एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने बताया लोगों की सहमति नहीं बन पाने से कोटेदार का चयन नहीं हो पाया l पुनः कोटा चयन के लिए तिथि निर्धारित कर चयन कराया जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed