फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kota shop suspended

Kushinagar News: गोदाम से गायब मिला अनाज, कोटेदार पर केस

Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
kota shop suspended
अनाज वितरण में धांधली पर सोहनी गांव के कोटेदार की लोगों ने की थी शिकायत
विज्ञापन

अगस्त माह के राशन का नहीं हुआ है वितरण, स्टॉक में था मौजूद, गोदाम से मिला गायब

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अनाज वितरण में धांधली की शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम को गोदाम से अनाज गायब मिला। स्टाॅक मिलान के बाद भी कोटेदार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बीएन सिंह की तहरीर पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने कोटेदार पर केस दर्ज कर लिया है। कोटे की दुकान निलंबित कर दूसरे गांव में संबद्ध कर दी गई है।
कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के सोहनी गांव का कोटेदार अनाज वितरण में धांधली करता था। इसकी शिकायत गांववालों ने एसडीएम व्यास नारायण उमराव से की। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को लेकर जांच के लिए एसडीएम पहुंचे। वहां गोदाम में 55.35 क्विंटल गेहूं और 90.11 क्विंटल चावल गायब मिला। कोटेदार गंगाजलि गायब अनाज के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

गांव के अधिकांश कार्डधारकों को अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त माह का राशन अब तक नहीं दिया गया है। जांच करने पहुंचे एसडीएम से यह शिकायत कार्डधारकों ने दर्ज कराई। अगस्त के राशन का अब तक वितरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कराया है। निलंबित कोटे की दुकान को इंदरपुर की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोटेदार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed