{"_id":"650ca411a36e2d96270eedc6","slug":"kota-shop-checked-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4922-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में कोटे की दुकान में मिली भारी अनियमितता, खाद्यान्न और सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में कोटे की दुकान में मिली भारी अनियमितता, खाद्यान्न और सामान जब्त
Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
लिलाधर छपरा गांव में कोटे की दुकान की जांच करते पूर्ति निरीक्षक रमेश तिवारी।संवाद
फोटो है।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी अनियमितता की खबर
-लीलाधर छपरा व संबद्ध भुजौली खुर्द की कोटे की दुकान की मिली थी शिकायत
- पूर्ति निरीक्षक की जांच में मिलीं कई कमियां
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पूर्ति निरीक्षक की जांच में लीलाधर छपरा व उससे संबद्ध भुजौली खुर्द की कोटे की दुकान में भारी अनियमितता मिली। उसके बाद टीम ने ई-पास मशीन, स्टाॅक रजिस्टर, प्राइवेट गोदाम में रखा खाद्यान्न जब्त कर लिया। अमर उजाला ने ''साहब! कोटे का राशन पशुओं के खाने लायक भी नहीं'' खबर बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर को संज्ञान लेकर खड्डा के पूर्ति निरीक्षक रमेश तिवारी लीलाधर छपरा गांव के कोटे की दुकान पर पहुंचे। इस दुकान से भुजौली खुर्द गांव की कोटे की दुकान भी संबद्ध है। जांच में घटतौली व सड़े-गले खाद्यान्न बांटे जाने की बात सामने आई। इस दौरान यह भी बात उजागर हुई कि निर्धारित गोदाम में खाद्यान्न नहीं था, जबकि कोटेदार की ओर से अपने निजी गोदाम में लगभग 15 बोरी सरकारी खाद्यान्न रखा गया था। कोटेदार राजेश ने घटतौली की बात स्वीकार की। मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद जांच अधिकारी ने प्राइवेट गोदाम में सरकारी ताला लगा दिया।उल्लेखनीय है कि सड़े-गले व कम खाद्यान्न मिलने से नाराज कार्डधारकों ने एसडीएम से शिकायत की थी। इसको लेकर पंचायत भवन में प्रदर्शन किया था।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रमेश तिवारी ने बताया कि लोगों की शिकायत के क्रम में लीलाधर छपरा व उससे संबद्ध भुजौली खुर्द गांव के कोटेदार राजेश के दुकान की जांच की गई। इसमें भारी अनियमितता मिली है। पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।