फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kolkata weekly will run for seven rounds

Kushinagar News: सात फेरों के लिए चलेगी कोलकाता साप्ताहिक

Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kolkata weekly will run for seven rounds
पडरौना। गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से लालकुआं-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन होगा। इस ट्रेन का संचालन 15 मई से सात फेरों के लिए होगा। रेलवे की तरफ से ट्रेन संचालन के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। इस ट्रेन का ठहराव जिले के कप्तानगंज, पडरौना, तमकुहीरोड के अलावा बिहार के थावे, छपरा और सीवान रेलवे स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआं से 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और कोलकाता से 17 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को सात फेरों के लिए होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से ट्रेन संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारिणी के अनुसार प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से 13:35 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए दूसरे दिन 1:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद कप्तानगंज से 03:02 बजे, पडरौना से 04:02 बजे, तमकुहीरोड से 04:52 बजे, थावे से 5:50 बजे, सीवान से 6:55 बजे छूटेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशन होते ही कोलकाता 23:55 बजे पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 5 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते सीवान से 22:35 बजे, थावे से 23:20 बजे, तमकुहीरोड से 23:55 बजे छूटेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल आदि स्टेशन होते हुए लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed