{"_id":"6636814cd2deea5691053194","slug":"kits-distributed-among-jal-sakhis-under-jal-jeevan-mission-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116352-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जल जीवन मिशन के तहत जल सखियों में किट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जल जीवन मिशन के तहत जल सखियों में किट वितरित
Sun, 05 May 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के गांव बेइली बकुलहर में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जल सखियों के बीच किट का वितरण किया गया। इस दौरान उन्हें सूचना पुस्तिका भी दी गई।
गांवों के लोगों को जल गुणवत्ता की सर्विलांस एवं निगरानी, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। बेइली बकुलहर में पहले से ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त जल सखियों के बीच राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जल निगम (ग्रामीण ), उत्तर प्रदेश नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की तरफ से सभी प्रकार के किट के साथ पुस्तिका का वितरण किया गया। ग्रामीण जल सखियां किट से पानी में रासायनिक तत्वों व जीवाणुओं का पता कर गांव के लोगों को जागरूक कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें विभाग की तरफ से पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। इस दौरान विकास, राजन, लखन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभरोसा, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।