फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kite flying was for voter awareness

मतदाता जागरुकता के लिए हुई पतंगबाजी

Fri, 03 Feb 2017 11:43 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kite flying was for voter awareness
मतदाता जागरुकता के लिए हुई पतंगबाजी - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पतंगबाजी के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम ने खुद पतंग उड़ाया।       
विज्ञापन

नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, तपेश्वरी विद्या मंदिर, रीयल पैराडाइज एकेडमी सहित कई विद्यालयों के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ यूएनपीजी कॉलेज के मैदान में पहुंचे, जहां पतंगबाजी के जरिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक उदयप्रकाश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मनोज कुमार मिश्र, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल की मौजूदगी में डीएम शम्भु कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने गैसयुक्त गुब्बारे से बंधी पतंग उड़ाई, जिस पर मतदाता जागरुकता संबंधी श्लोगन लिखा हुआ। स्कूली बच्चों के बीच भी पतंगबाजी हुई। सभी बच्चों ने अपनी पतंगों पर मतदाता जागरुकता का श्लोगन लिखा था।      
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, शौकत अली, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. अशोक सिंह, राकेश लाल श्रीवास्तव, महातम कुशवाहा, अमित चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed