{"_id":"69923461f9eb41ee430af1ac","slug":"kiran-from-kanpur-defeated-neelam-from-bareilly-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154804-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कानपुर की किरन ने बरेली की नीलम को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कानपुर की किरन ने बरेली की नीलम को किया चित
Mon, 16 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मदेव गिरी स्वतंत्रता सेनानी नगर में महिला पहलवानों को हाथ मिलवाती तमकुही चेयरमैन।स्रोत-सोश
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के ब्रह्मदेव गिरी स्वतंत्रता सेनानी नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। महिला और पुरुष पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। अंत में आयोजकों ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।
कुश्ती का शुभारंभ सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल व दंगल प्रतियोगिता के आयोजक प्रेम तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। शुरू हुई कुश्ती में सबसे पहले महिला पहलवानों की कुश्ती हुई। कानपुर की महिला पहलवान किरन ने बरेली की महिला पहलवान नीलम, प्रयागराज की पहलवान पायल ने गोरखपुर की पहलवान नेहा को और प्रयागराज की साहिबा व कानपुर की नीलू को पटखनी देकर विजेता घोषित हुईं। इसके बाद शुरू हुई पुरुष कुश्ती में आजमगढ़ के पहलवान अजीत ने भोरे के पहलवान अच्छेलाल को चित किया। जबकि वाराणसी के आसाराम व बलिया के वीरेंद्र के बीच हुआ मुकाबला बराबरी का रहा। इसी तरह हाटा के पवन व बलिया के विनोद, देवरिया के दिनेश और लखनऊ के विक्की समेत 20 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने भी अपने-अपने दांव आजमाए। अंत में सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी अनिल शर्मा, आयोजक प्रेम तिवारी, अनुज सिंह, नगीना प्रसाद, हिमांशु गिरी, विवेक चौधरी, विपिन जायसवाल, गुलाब हसन, अनूप जायसवाल, हरीश कुमार आदि ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।