फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Killing of unarmed tourists is a big intelligence failure of the government: Akhilesh

निहत्थे पर्यटकों की हत्या सरकार का बड़ा इंटेलिजेंस फेल्योर : अखिलेश

Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Killing of unarmed tourists is a big intelligence failure of the government: Akhilesh
पू्र्व विधायक पूर्णमासी देहाती के श्रद्धांजलि देते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। संवाद
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हमला सरकार का बड़ा इंटेलिजेंस फेल्योर है। देशवासी यही चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। आज हर कोई सुरक्षा पर चिंता व्यक्त कर रहा है। वह शनिवार को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती को श्रद्धांजलि देने नौरंगिया पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को आतंकवादी हमलों से सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, लेकिन निहत्थे पर्यटकों पर जिस तरह आतंकवादियों द्वारा गोलियां चलाई गईं वह खुफिया एजेंसियों की चूक है। इस घटना में गुजरात, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के लोग अपनी जान गंवा बैठे। आतंकवाद के मुद्दे पर सपा सरकार के साथ है। पाकिस्तान या अन्य कोई भी देश इसमें शामिल हो सरकार को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। सरकार की जिम्मेदारी थी कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लेकिन खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। आतंकवादियों और उनके मददगारों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कश्मीर के लोग जिनका जीवन पर्यटन पर निर्भर है, वह ऐसी घटनाओं के खिलाफ हैं। इसलिए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से मिलने गए बीजेपी नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पूर्व सीएम ने पानी रोकने जैसे फैसलों में देरी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कार्रवाई को कमजोर करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने इस हमले की निंदा की और सरकार के ठोस कदमों का समर्थन किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस साजिश की जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए। इससे पहले उन्होंने पूर्णमासी देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह सच्चे समाजवादी थे, जिन्होंने जीवनभर गरीबों और किसानों की सेवा की। उनके परिजनों से मिलकर दुख बांटने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हमने एक सीधा-सादा और समर्पित नेता खोया है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष रामअवध यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कसया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.शुकुरल्लाह अंसारी के गांव सखवनिया खुर्द झुगवा टोला स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद सड़क मार्ग से कसया स्थित एयरपोर्ट के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नेताओं की जेब कटी
नेबुआ नौरंगिया। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के घर शनिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे तो अंदर जाने के लिए अखिलेश के साथ हुजूूूम ने प्रयास किया। धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और वहां मौजूद लोगों की जेबें जेब कतरों ने साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed