फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kidnapping of student in ramkola area

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, बुआ-फूूफा पकड़े गए

Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of student in ramkola area
रोआरी गांव में पढ़ने जा रही छात्रा के अपहरण की सूचना पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल, जुटी भीड़। संवाद? - फोटो : KUSHINAGAR
स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, बुआ-फूूफा पकड़े गए
विज्ञापन

- सुबह ही स्कूल पर पहुंचकर बाइक सवार करने लगे थे बच्ची का इंतजार
- घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के रोवारी में सोमवार सुबह आठ बजे स्कूल जा रही कक्षा तीन की छात्रा को बाइक सवार महिला और पुरुष ने अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। एसपी धवल जायसवाल और एएसपी रितेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल टीम गठित करके बच्ची की बरामदगी का निर्देश दिया। रामकोला और स्वॉट टीम ने छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। अपहरण के आरोपी छात्रा के बुआ और फूफा निकले।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम रोवारी के मुरारी शर्मा की 10 साल की बेटी प्रीति गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल ही स्कूल जा रही थी। विद्यालय से कुछ ही दूर पर पहले से ही मौजूद एक बाइक सवार महिला और पुरुष बार-बार लोगों से स्कूल खुलने के बारे में जानकारी ले रहे थे। वह दोनों बाद में गांव के पास चले गए।
विज्ञापन

घर से स्कूल जा रही प्रीति उनको रास्ते में मिल गई। दोनों जबरन उसे बाइक पर बैठाकर चले गए। तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसकी जानकारी पाकर परिजन भी पहुंचे। घर के लोगों ने बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। छात्रा के पिता मुरारी शर्मा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिधुआपार में रहने वाली छात्रा की बुआ बिभा और फूफा कन्हैया को हिरासत में लेकर पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में छात्रा के बुआ और फूफा ने बताया कि प्रीति उनके पास रहकर पढ़ाई करती थी। कुछ दिनों के लिए उसके मां-बाप गांव लेकर आ गए, लेकिन वह लोग बच्ची को दोबारा उनके पास नहीं भेजना चाहते थे। इसलिए दोनों सोमवार की सुबह वहां पहुंचे। बच्ची को उसकी रजामंदी से अपने साथ लेकर चले गए।

इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसके बुआ और फूफा के पास से बरामद कर लिया गया है। मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed