फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapping and gang rape case registered, main accused arrested

Kushinagar News: अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के बगल में रहने वाली एक महिला और उसकी रिश्तेदारी के दो युवकों नीतीश व जितेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जितेंद्र और उनकी सहयोगी महिला की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kidnapping and gang rape case registered, main accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का अपहरण करके उसे बंधक बनाकर पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर महिला और दो युवकों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन


बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी दो नवंबर की रात घर से थोड़ी दूरी पर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और बिहार के रंगललही गांव में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। दोनों ने उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर युवकों ने कॉल करके उन्हें बुलाया। उनकी बेटी को छोड़कर भाग गए। अब उपचार कराने के बाद बेटी की हालत सुधरी है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के बगल में रहने वाली एक महिला और उसकी रिश्तेदारी के दो युवकों नीतीश व जितेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जितेंद्र और उनकी सहयोगी महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed