फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapped teenager murdered after kidnapping

Kushinagar: अगवा किशोर की अपहरण के बाद हत्या, श्मशान घाट के पास झाड़ियों में सात दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश

Mon, 27 Nov 2023 10:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:47 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि किशोर के लापता होने के बाद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच उसका शव कुशीनगर में मिला है। दर्ज केस में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kidnapped teenager murdered after kidnapping
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के राजू प्रसाद (17) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सात दिन बाद रविवार को किशोर का सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पिपराईच-हाटा मार्ग जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजू प्रसाद 18 नवंबर को गांव के एक युवक के साथ घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं आया तो उसकी मां ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार को दोपहर में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शव की शिनाख्त परिजनों ने कपड़ों से की। पुलिस को मौके से राजू की साइकिल और मोबाइल फोन मिला है।
विज्ञापन


परिजनों ने शव मिलने के बाद पिपराइच थाने की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय यादव पुर के पास जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बरेली के युवक को बेची युवती: 63 हजार में शादी के लिए हुआ सौदा, गरीब बेटियों के सौदेबाज बंटी-बबली गए जेल

इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। जाम लगाने की सूचना पर नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा जोगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए अहिरौली बाजार, पिपराइच, कप्नागंज, बरवार, हाटा और गुलहरिया थाने की पुलिस बुलाई गई। सीओ और नायब तहसीलदार ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: अपहृत किशोर की हत्या, विरोध में रास्ता जाम; चार घंटे गोरखपुर-हाटा मार्ग पर बैठे रहे ग्रामीण

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि किशोर के लापता होने के बाद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच उसका शव कुशीनगर में मिला है। दर्ज केस में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed