{"_id":"68fbdffc9e3cbe95f70abd8f","slug":"khadda-tehsils-team-became-the-champion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147730-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा तहसील की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा तहसील की टीम बनी चैंपियन
Sat, 25 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को ट्राफी देते विधायक पीएन पाठक। स्रोत-सोशल मीडिया
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे माध्यमिक विद्यालयों की 29वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर खड्डा तहसील चैंपियन बना, जबकि कसया दूसरे और कप्तानगंज तीसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कसया चैंपियनशिप रहा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खेल शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में कप्तानगंज तहसील का सिंटू चौधरी प्रथम, चक्का फेंक, गोला फेंक और ऊंची कूद में हाटा तहसील का अरमान अव्वल रहा। 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में कसया की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया। 400, 800 और 3000 मीटर दौड़ में तमकुही के धनंजय अव्वल रहे। प्रतियोगिता में जिले की छह तहसीलों के 480 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्थान प्राप्त सभी को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। दो दिनों तक चले प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर खड्डा तहसील ने 188 अंक हासिल कर चैंपियनशीप अपने नाम की।
इसी तरह से 173 अंक लेकर कसया दूसरे स्थान पर और 125 अंक लेकर कप्तानगंज तहसील तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम व अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को विधायक पीएन पाठक ने मेडल और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले तहसीलों के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंत में मुख्य अतिथि रहे विधायक पीएन पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता व संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अव्यवस्था
कप्तानगंज,हाटा, कसया, पडरौना, तमकुही राज और खड्डा तहसील से खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल आयोजन में खिलाड़ियों के लिए कोई प्रबंध नहीं था।